Connect with us

भारतीय महिला टी20 और वनडे टीम का ऐलान, दून की बेटी स्नेह भी विदेशी भूमि पर दिखाएगी दम…

उत्तराखंड

भारतीय महिला टी20 और वनडे टीम का ऐलान, दून की बेटी स्नेह भी विदेशी भूमि पर दिखाएगी दम…


Uttarakhand News: इग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा को भी जगह मिली है। स्नेह राणा अब कॉमनवेल्थ में अच्छा खेल दिखाने के बाग एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि पिछले साल इंग्लैंड में इतिहास रचकर लौटीं स्नेह इस बार भी अंग्रेजों के सामने मजबूती के साथ उतरेंगी और देश के लिए कप जीतकर लौंटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

बता दें कि उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली स्नेह का करियर और जिंदगी उतार-चढाव से भरी रही है। स्नेह ने साल 2014 में भारत की तरफ से वनडे में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही वह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गईं। उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में करीब 8 साल पहले खेलना शुरू किया था। लेकिन साल 2016 के बाद उन्हे टीम से बाहर कर दिया गया। भारतीय टीम से बाहर होने से पहले राणा ने सिर्फ सात मैच खेले थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टीम इंडिया में मेहनत और प्रदर्शन के दम पर जोरदार वापसी की। जिसके बाद वह लगातार देश के लिए इतिहास रच रही है, तो वहीं रजत पदक जीत कर लौंटी है।

टी20 स्‍क्‍वाड

टी20 स्‍क्‍वाड में इस बार हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), स्‍मृति मंधाना (उप-कप्‍तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्‍त्राकर, जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, स्‍नेह राणा, रेनुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, एस मेघना, तानिया भाटिया, राजेश्‍वरी गायकवाड़, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष और किरण नवगिरे शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

वनडे स्‍क्‍वाड

वनडे स्‍क्‍वाड में इस बार हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), स्‍मृति मंधाना (उप-कप्‍तान), शैफाली वर्मा, एस मेघना, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, पूजा वस्‍त्राकर, स्‍नेह राणा, रेनुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्‍वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्‍वामी और जेमिमा रॉड्रिग्‍ज शामिल है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top