Connect with us

उत्तराखंड के दीपक का दलीप ट्रॉफी के लिए हुआ चयन, हर कोई दें रहा बधाई…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के दीपक का दलीप ट्रॉफी के लिए हुआ चयन, हर कोई दें रहा बधाई…


देहरादून:  उत्तराखंड के लिए क्रिकेट की दुनिया से अच्छी खबर सामने आई है। दलीप ट्रॉफी के लिए पहली बार उत्तराखंड के सपूत का चयन किया गया है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जोन टीमन ने साल 2022-2023 सीजन के लिए तेज गेंदबाज दीपक धपोला को टीम में जगह दी है। उनकी कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार क्रिकेट एसोशएशन ऑफ उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला साल 2018 में सुर्खियों में आए थे। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टॉप विकेट हासिल करने वाले गेंजबाजों की सूची में शामिल थे। उन्होंने साल 2018-2019 सीजन में खेले गए 8 मुकाबले कुल 45 विकेट अपने नाम किए थे लेकिन अगले सीजन दीपक चोट की वजह से बाहर रहे। जिसके बाद साल 2021-2022 सीज़न में बागेश्वर से ताल्लुख रखने वाले इस तेज गेंदबाज ने फिर पुराना प्रदर्शन दोहराया।

बताया जा रहा है कि दीपक धपोला ने 4 मुकाबलों में 12 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दीपक धपोला उत्तराखंड के लिए 8 वनडे मैच भी खेल चुके हैं और उन्होंने 14 विकेट झटके हैं। अब वह दलीप ट्रॉफी के लिए खेलते नजर आएंगे।इसके अलावा स्पिनर मयंक मिश्रा और बल्लेबाज कुनाल चंदेला को बतौर स्टेंड बाय खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है। बता दें कि दलीप ट्रॉफी (आठ से 25 सितंबर) छह क्षेत्रों (उत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर) के बीच नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top