Connect with us

उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल…


Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक पिकअप अल्मोड़ जिले में ओखलकांडा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान ओखलगाड़ा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। वाहन खाई में गिरा देख स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चालक होशियार सिंह पाल निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम परिचालक अशोक कुमार निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top