Connect with us

AIIMS ऋषिकेश में पीआईसीयू का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, मिलेगी ये सुविधा…

उत्तराखंड

AIIMS ऋषिकेश में पीआईसीयू का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, मिलेगी ये सुविधा…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब बच्चों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शुक्रवार को AIIMS ऋषिकेश में पीआईसीयू- बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई (Paediatric Intensive Care Unit) का सीएम धामी ने शुभारंभ कर दिया है। इस इकाई में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सीएम धामी ने एम्स को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उम्मीदों का केंद्र बताया। उन्होंने एम्स ऋषिकेश से अन्य संस्थानों व अस्पतालों के साथ समन्वय बनाकर लोगों की मदद एवं सेवा करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पीआईसीयू के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, उन्होंने एम्स ऋषिकेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उम्मीदों का केंद्र बताया, उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश के प्रति लोगो में अपेक्षाएं और विश्वास है। उत्तराखंड राज्य के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए एम्स ऋषिकेश एक वरदान के रुप में काम करता है। अपनी सेवा के माध्यम से जनता में विश्वास जगाता है। उन्होंने डॉक्टरों को भगवान का रूप बताया। साथ ही उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण (AIIMS Rishikesh inspected) भी किया और मरीजों का हाल भी जाना।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स की सेटेलाइट शाखा की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल की बैठक में किच्छा एम्स हेतु केंद्र को निशुल्क जमीन देने पर स्वीकृति बनी है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले भिन्न है, दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद राज्य सरकार इसे तीव्र गति के साथ कर रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top