Connect with us

VPDO Paper Leak मामले में बड़ी गिरफ्तारी, नए नकल सेंटर का हुआ खुलासा…

उत्तराखंड

VPDO Paper Leak मामले में बड़ी गिरफ्तारी, नए नकल सेंटर का हुआ खुलासा…


UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड एसटीएफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को मामले में बड़ा खुलासा करते हुए 27वीं गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने नकल सेंटर का खुलासा करते हुए सेंटर मालिक को गिरफ्तार किया है। 35 छात्र भी एसटीएफ की रडार में है। मामले में कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार STF ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का पर्दाफाश दिया है। साथ ही नकल के नए सेंटर का भी खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत, हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में 35 अभ्यर्थियों को पेपर याद करवाया था, जिन्हें एसटीएफ ने चिन्हित कर लिया है।

बताया जा रहा है कि शशिकांत के उत्तराखंड के हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हैं। इन परीक्षा केंद्रों में अब तक 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं। उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी मुकदमा दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top