Connect with us

पौड़ी के इस गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में ग्रामीण और स्कूली बच्चे, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

पौड़ी के इस गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में ग्रामीण और स्कूली बच्चे, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए ये निर्देश…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से हैरतअंगेज खबर आ रही है। जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि यहां पैठाणी के टीला गांव में सैकड़ों लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में गए है। यहां पिछले 1 हफ्ते से करीब 100 से अधिक ग्रामीण अज्ञात बीमारी से ग्रसित हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। मामले की सूचना से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। स्वास्थ्य टीम गांव में भेजी जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीला गांव (Tila village) में ग्रामीणों को तेज बुखार, सीने में दर्द, उल्टी, हाथ पैर के जोड़ों में दर्द और चक्कर आ रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बीमारी की चपेट में एक सप्ताह में करीब 100 से ज्यादा लोग आ गए है। ऐसे में अन्य लोगों में भी इसके फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए है। जिस कारण वह स्कूल नहीं जा पा रहे है। गांव में करीब 1700 लोग रहते है ऐसे में उन लोगों में भी इस बीमारी को लेकर खौफ का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

बताया जा रहा है कि गांव में फैली इस बीमारी पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत (Health Minister Dhan Singh Rawat) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पौड़ी को हर हाल में तत्काल डॉक्टरों की टीम टीला गांव में उपचार के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंत्री ने स्वयं ग्रामीणों को फोन कर जानकारी दी कि कल आपके गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top