Connect with us

सीएम धामी ने किया रानीबाग-भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया रानीबाग-भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में कुमाऊं का सफर आसान हो गया है। कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाला रानीबाग पुल आम जन के लिए खोल दिया गया है। गुरूवार को नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग-भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। लंबे समय बाद पुल के एक बार फिर से सुचारू होने से आमजन ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का शुभारंभ (Ranibagh bridge inaugurated) किया। ये टू लेन पुल 7 करोड़ 17 लाख की लागत से बना है। यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है। पुल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रोड शो के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बता दें कि साल 2020 नवंबर में पुल निर्माण की शुरुआत हुई मगर अब एक लंबे इंतजार के बाद पुल लोगों के लिए खुल गया है। याद दिला दें कि अक्टूबर 2021 में आपदा के कारण पुराने पुल का संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हो गया था। नए पुल के निर्माण में भी इस वजह से दिक्कत आई। अब इसके बन जाने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top