Connect with us

देहरादून-ऋषिकेश में बीच सड़क में विभाग करेगा वाहन प्रदूषण जांच, कटेगा चालान…

उत्तराखंड

देहरादून-ऋषिकेश में बीच सड़क में विभाग करेगा वाहन प्रदूषण जांच, कटेगा चालान…


Uttarakhand News: अगर आप देहरादून और ऋषिकेश की सड़कों पर वाहन चला रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि अगर आपने वाहन की प्रदूषण जांच नहीं कराई तो आपका बीच सड़क पर चालान कट जाएगा। जी हां परिवहन विभाग की टीमें अब सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को मौके पर ही नोटिस थमाने के साथ ही चालान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की स्वच्छ आबोहवा प्रदूषित हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया है। इसके तहत दोनों शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाना है। जिसके लिए संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। ऐसे में इन जिलों को स्वच्छ वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अभियान चलेगा। जिसके तहत परिवहन विभाग की टीमें सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Naughty Little Monkeys | (PDF, EPUB, eBook)

रिपोर्टस की माने संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की प्रदूषण जांच और जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर परिवहन विभाग को बजट दे दिया है। अब दून में वाहनों की निगरानी और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आरएफआईडी और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Introduzione alla linguistica storica : PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top