Connect with us

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का बड़ा एक्शन, भर्ती जांच के लिए कमेटी गठित…

उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का बड़ा एक्शन, भर्ती जांच के लिए कमेटी गठित…


देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा बैक डोर भर्ती मामले में बड़ा अपडेट आया है। विदेश से लौटी विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी (Assembly Speaker Ritu Khanduri) ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने अब तक हुई भर्तियों की जांच कराने की घोषणा करते हुए कमेटी गठित कर दी है। साथ ही विस सचिव को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। कमेटी को एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौपने का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विदेश से लौटने के बाद शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने पत्रकार वार्ता की । इस दौरान उन्होंने कहा कि न तो खाऊंगी और न ही किसी को खाने दूंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि बैक डोर भर्ती मामले में पहले 2012 से 2022 तक की नियुक्तियों की जांच होगी। इस जांच के लिए एक महीने का समय निर्धाति किया गया है। इसके साथ ही विधानसभा सचिव को एक महीने के अवकाश पर भेज दिया गया है।

रितु खंडूरी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इन घोटालों से विधानसभा की गरिमा गिरी है। युवाओं को रितु खंडूरी ने नियुक्ति को लेकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की गई है। बताया जा रहा है कि तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोठिया होंगे। सुरेंद्र सिंह रावत और अविनेन्द्र सिंह नयाल इसके सदस्य होंगे। इस जांच के बाद राज्य बनने के बाद से सभी भर्तियों की जांच भी की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top