Connect with us

वन दरोगा भर्ती में हुए धांधली के बड़े खुलासे, कई लोगों पर मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड

वन दरोगा भर्ती में हुए धांधली के बड़े खुलासे, कई लोगों पर मुकदमा दर्ज…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में अब एक और भर्ती विवादों में आ गई है। बताया जा रहा है कि वन दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल का धंधा एजेंसी, निजी परीक्षा केंद्रों एवं कक्ष निरीक्षकों के गठजोड़ से चल रहा था। मामले में कई बड़े खुलासे हुए है। इस मामले में एसटीएफ ने छह अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन दरोगा भर्ती में नकल का यह खेल हरिद्वार, नैनीताल एवं अल्मोड़ा के केंद्रों पर चल रहा था। एसटीएफ की प्राथमिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। कई छात्रों एवं केंद्रों को चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ नकल माफिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनकी जल्द गिरफ्तारी कर बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं भर्ती को लेकर लाखों रुपये अभ्यर्थियों से लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि वन दारोगा के कुल 316 पदों पर आयोग की ओर से 16 से 25 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई गई। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए सर्विस प्रोवाइडर एनएसईआइटी कंपनी को हायर किया गया था। परीक्षा 18 पालियों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई। परीक्षा के बाद आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम के प्राप्तांक का आंकलन कर अपने स्तर से जांच करने को कहा गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top