Connect with us

उत्तराखंड की राजनीति में मचा घमासान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित कई बीजेपी में शामिल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की राजनीति में मचा घमासान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित कई बीजेपी में शामिल…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ नेता हरपाल साथी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। बीजेपी कार्यालय में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने इन कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और शुभकामनाएं भी दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार के कांग्रेस नेता हरपाल साथी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि हरपाल साथी के साथ सौ से अधिक लोग भी भाजपा में शामिल हुए है।

बताया जा रहा है कि वहीं बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वॉइन कर चुके है। झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र से हितेश शर्मा के नेतृत्व में कई संख्या में लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसे हरिद्वार पंचायत चुनाव के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

गौरतलब है कि उत्तराखंड में हरिद्वार ऐसा जिला है, जहां पंचायत चुनाव राज्य के बाकी 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं। यहां राज्य गठन के बाद से ही यह परिपाटी जारी है। बीते साल मार्च से जून के बीच पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था। अब पंचायत चुनाव को लेकर तिथि का ऐलान हो गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top