Connect with us

इस जिले के इन रूटों पर लगी रोक, जानें वजह…

उत्तराखंड

इस जिले के इन रूटों पर लगी रोक, जानें वजह…


उत्तराखंड में लोग ट्रेकिंग करने आते है। लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी  है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से लगे सभी ट्रेक रूटों पर ट्रेकिंग और पर्वतारोहण करने के लिए किन्नौर जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। तो वहीं उत्तरकाशी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। कई रूटों पर बिना परमिशन एंट्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उपायुक्त जिला किन्नौर ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र भेजकर जिले के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र व गंगोत्री नेशनल पार्क की तरफ से आने वाले सभी ट्रेकर्स को अनुमति न देने का आग्रह किया है।  साथ ही, बिना परमिशन के आने वाले सभी ट्रेकर्स पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने लमखगा, बोर्शु, खिमला पास पर बिना अनुमति ट्रेकिंग करने पर सख्त कार्रवाई का मन बना लिया है। वहीं दूसरी ओर, खिमलोग-छितकुल ट्रैक पर बिना अनुमति लिए ट्रैकिंग पर गए नौ ट्रेकर और पोर्टरों पर गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top