Connect with us

उत्तराखंड: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच बच्चें, अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच बच्चें, अस्पताल में भर्ती…


उत्तराखंड के हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां लालकुआं में एक घर में बेटी की सगाई की तैयारियों को बीच बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सगाई के लिए लगाए जाने वाले टेंट के पाइप को छत पर चढ़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच बच्चे झुलस गए। जिसमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं के वार्ड नंबर 6 में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहने वाली बबिता पत्नी मुनेश की बेटी ज्योति की सगाई थी। सगाई की तैयारियों की बीच परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत पर चढ़ा रहे थे। तभी एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही बिजली विभाग की रेलवे स्टेशन को जा रही अलग हाईटेंशन लाइन को छू गया। जिससे बच्चे झुलस गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। करंट से झुलसे बच्चों में आदित्य (9 वर्ष) पुत्र मुनेश, आर्यन (14 वर्ष) पुत्र पूरन कुंद्रा, पलक (17 वर्ष) पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरानगर झोपड़पट्टी पंतनगर, रानों (12 वर्ष) पुत्री मुनेश और सेम (14 वर्ष) पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top