Connect with us

युवाओं के लिए बड़ी खबर, भर्ती परीक्षाओं को लेकर कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, ये परीक्षा रद्द…

उत्तराखंड

युवाओं के लिए बड़ी खबर, भर्ती परीक्षाओं को लेकर कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, ये परीक्षा रद्द…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट है। धामी कैबिनेट ने आज भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC Exams) के तहत कई भर्ती परीक्षाएं रद कर दी हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात हजार पदों के लिए प्रस्तावित सभी परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई पदों के लिए पांच परीक्षाएं रद की गईं हैं। इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन की कई परीक्षाओ को रद्द करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

बताया जा रहा है कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अलग-अलग स्तरों पर मौजूद परीक्षा परीक्षाओं को लोक सेवा आयोग से करवाया जाएगा। जिसके लिए कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। वहीं, कुल 7000 पदों के लिए निकल चुकी विज्ञप्तियों की परीक्षाओं को अब यूकेएसएससी की जगह लोक सेवा आयोग करवाएगा। जिसका कैलेंडर जल्द जारी होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top