Connect with us

शराब कांड में हुए कई बड़े खुलासे, नौ आबकारी विभाग के कर्मिक सस्पेंड, एक झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार…

उत्तराखंड

शराब कांड में हुए कई बड़े खुलासे, नौ आबकारी विभाग के कर्मिक सस्पेंड, एक झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार…


Uttarakhand News: धर्मनगरी हरिद्वार से सटे लक्सर में हुए शराब कांड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मामले में जहां मृतकों की संख्या बढ़ गई है।आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक युवक अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। तो वहीं शासन की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि मामले में आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले में इलाके के एक झोलाछाप डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्सर (Laksar) के फूलगढ़ में हुए शराब कांड (Hooch Tragedy) में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। हरिद्वार जीडी अस्पताल (Haridwar G D Hospital) में भर्ती हुए लोगों में से एक की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक झोलाछाप डॉक्टर का काम करता है उसकी पत्नी ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी है। रिपोर्टस की माने तो आरोपी ने छह महीने पहले दो कैन कच्ची शराब बनाकर मिट्टी में दबा दी थी। जिसमें से 20 लीटर की एक कैन निकाल कर उसने मृतकों के साथ कई और लोगों को भी पिलाई थी। पुलिस ने उसके पास से करीब 35 लीटर की एक कैन और बरामद की गई है। साथ ही आरोपी से शराब बनाने की भट्टी उपकरण भी बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

वहीं मामले में इससे पहले मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित करने का आदेश जारी किया गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है जबकि फूलगढ़ के निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपी नरेश और बबली पत्नी बिजेंद्र (ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी) अभी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top