Connect with us

इस मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, राज्य सरकार को भेजा नोटिस…

उत्तराखंड

इस मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, राज्य सरकार को भेजा नोटिस…


UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड हाईकोर्ट में यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई है। मामले में कोर्ट ने राज्य  सरकार को नोटिस भेज भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब मांगे हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को उपनेता प्रतिपक्ष खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। मामले में वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने सरकार से पूछा है कि परीक्षा में किस किस की नियुक्ति कैसे कैसे हुई, उसका पूरा चार्ट बनाकर जवाब कोर्ट में 21 सितम्बर से पहले दाखिल करें।

बताया जा रहा है कि विधायक कापड़ी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ जांच सही तरीके से नहीं कर रही है। अभी तक जो गिरफ्तारियां हुई हैं वो छोटे लोगों की हुई हैं जबकि इतिहास रचने वाले बड़े लोगों तक एसटीएफ के हाथ अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें यूपी व उत्तराखंड के कई बड़े अधिकारी व नेता शामिल हैं।  सरकार उनको बचा रही है। इसलिए इस मामले की जांच एसटीएफ से हटाकर सीबीआई से कराई जाए। कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए जहां सरकार को नोटिस भेज जवाब मांगा है। वहीं याचिकाकर्ता से भी संशोधन प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई को 21 सितंबर की तिथि नियत की है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top