Connect with us

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हें मिली जगह…

उत्तराखंड

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हें मिली जगह…


T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। टी20 विश्व कप के लिए चुनी टीम की बागडोर उम्मीद के मुताबिक रोहित शर्मा के हाथों में है। जबकि, उप-कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं टीम में लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह मिली है. वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय सेलेक्टर्स ने काफी माथापच्ची के बाद अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेले जाने वाले ICC इवेंट के लिए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। 15 खिलाड़ी अपने दमखम का लोहा मनवाते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई हैं, आवेश खान को टीम में जगह नहीं मिली है। मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर को स्टेंडबाई के तौर पर टीम में शामिल किया है।

इन्हें मिली टीम में जगह

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

इनके बीच होगा महामुकाबला

बताया जा रहा है कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, नामिबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्काटलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज के साथ साथ ग्लोबल ए के क्वालीफायर आयरलैंड और यूएई तथा ग्लोबल बी के क्वालीफायर जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

कौन कब खेलेगा

बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार केवल एक-एक सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। जिस सीरीज में यह खिलाड़ी नहीं खेल रहे होंगे, उस दौरान इन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) को रिपोर्ट करने को कहा गया है। हार्दिक और भुवनेश्वर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे, तो अर्शदीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top