Connect with us

उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, बदलने जा रहा है कक्षा एक से 12वीं तक का पाठ्यक्रम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, बदलने जा रहा है कक्षा एक से 12वीं तक का पाठ्यक्रम…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। राज्य के सरकारी स्कूलों का पाठ्यक्रम जल्द बदलने जा रहा है। बताया जा रहा हा कि पहली से 12 वीं कक्षा तक के लिए नए सिरे से पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। ये पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)की सिफारिशों के तहत तैयार किया जा रहा है। आइए जानते क्या-क्या बदलाव हो सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डेढ़ महीने के भीतर नए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में छात्रों को उत्तराखंड के बारे में भी बहुत जानने को मिलेगा। राज्य के भौगोलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक विषयों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें 30 प्रतिशत भाग राज्य का होगा और बाकी 70 प्रतिशत राष्ट्रीय होगा। रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षा विशेषज्ञ संयुक्त रूप से इस राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम को तैयार कर रहे हैं। जल्द इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में राज्य में एनसीईआरटी का पाठयक्रम लागू है। एनसीईआरटी की किताबें राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में होने की वजह से राज्य के बारे में जानकारियां न के बराबर हैं। एनईपी में पाठ्यक्रम के विषय में भी मानक तय किया गया है। वहीं दूसरी ओर बेहतर शिक्षा के लिए छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षक और शैक्षिक माहौल देने के लिए उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और पतंजलि के भारतीय शिक्षा बोर्ड के शिक्षकों का पूल बनाने की तैयारी भी है।इसके तहत शिक्षक एक दूसरे के बोर्ड में पढ़ाने के लिए आ जा सकेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top