Connect with us

हो जाएं तैयारः सीएम धामी का बड़ा ऐलान, होनी वाली है 19 हजार पदों पर भर्ती…

उत्तराखंड

हो जाएं तैयारः सीएम धामी का बड़ा ऐलान, होनी वाली है 19 हजार पदों पर भर्ती…


सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीएम धामी ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में जल्द 19 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है। सीएम धामी ने साफ कहा है कि पहले चरण में सात हजार पदों पर भर्ती होगी फिर 12000 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि जल्द ही 7 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड के सरकारी विभागों में खाली पदों पर तेजी से भर्ती अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उन्होंने  साफ कहा की आगामी अक्टूबर माह तक लोक सेवा आयोग 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति अक्टूबर माह में निकाल दी जाएगी। वही दिसंबर महीने तक सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी वही उसके बाद 12000 पदों पर फिर भर्ती प्रक्रिया खोली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

बताया जा रहा है कि सरकार की इस समय प्राथमिकता यही है कि भर्ती परीक्षाएं समय पर संपन्न कराई जाए। सीएम ने साफ तौर पर कहा कि हमारी कोशिश थी कि युवाओं को बिल्कुल भी परेशान ना होना पड़े और भर्तियां भी जल्द से जल्द हो इसलिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से तेज भर्तियों को लेकर लोक सेवा आयोग को सौंपी है। जिससे उम्मीद है जल्द से जल्द भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इसके लिए जल्द परीक्षा कैलेंडर जारी हो रहा है। अक्तूबर में विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

वहीं उन्होंने कहा कि सरकार भर्तियों को लेकर बेहद पारदर्शी सिस्टम तैयार कर रही है। भर्ती का जिम्मा लोक सेवा आयोग को दे दिया गया है। समय पर सभी परीक्षाएं पूरी हो सकें, इसके लिए आयोग को मजबूत किया जा रहा है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि दिसंबर तक हर हाल में परीक्षा पूरी हो जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top