Connect with us

सीएम धामी युवाओं से किया भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों में जुटने का आह्वान, कहीं ये बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी युवाओं से किया भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों में जुटने का आह्वान, कहीं ये बात…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां एक और भर्ती घोटालों को लेकर कार्रवाई तेज है वहीं शासन द्वारा भर्ती कराने की तैयारियों में जुटा है। इस बीच सीएम धामी ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भर्ती परीक्षा एक दिन भी विलंब से नहीं होगी। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि इन परीक्षाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने कहा कि सभी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं तय समय सीमा पर ही आयोजित की जाएंगी। किसी भी भर्ती में एक दिन का भी विलंब नहीं होने वाला है। कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) के बाद से अब 7000 पदों पर लोक सेवा आयोग-पीएससी (PSC) के माध्यम से भर्तियां आयोजित की जाएंगी।अब राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो पाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

उन्होने कहा है कि सभी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं तय समय सीमा पर ही आयोजित की जाएंगी। किसी भी भर्ती में एक दिन का भी विलंब नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही भर्ती परीक्षाएं (recruitment examinations) शुरू हो जाएंगी और दिसंबर माह तक भर्ती परीक्षाओं का खत्म होने का कैलेंडर भी जारी हो जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top