Connect with us

पिथौरागढ़ में चार साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया शिकार, मां की पीठ से ले गया था उठाके…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में चार साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया शिकार, मां की पीठ से ले गया था उठाके…


Uttarakhand News: उत्तराखडं में जंगली जानवरों का आंतक जारी है। बड़ी खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां तेंदुए ने एक चार वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक महिला की पीठ से बच्ची को उठा ले गया। बच्ची का शव घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बरामद हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना बेरीनाग तहसील से 15 किलोमीटर दूर स्थित चचरेत गांव की है। यहां शनिवार देर शाम लोग गांव में गो-त्यार मना रहे थे। इसी दौरान गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। उनकी बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ झपटा मार कर बच्ची को ले गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव के लोग इकठ्ठा हुए और बच्ची को ढूंढने लगे। बाद में घटनास्थल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने हादेस की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी और राजस्व टीम गांव पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका का पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं, मृतका भारती छोटी बेटी है। तेंदुए ने एक सप्ताह पूर्व गांव मेंं दो बछड़े भी मारे थे। तेंदुआ गांव के आसपास ही मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top