Connect with us

Uttarakhand News: उफनाए नाले में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख-पुकार,फिर…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: उफनाए नाले में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख-पुकार,फिर…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जहां जन जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर आ गए हैं। इस बीच हल्द्वानी से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां आज गौलापार-सितारगंज मार्ग पर चोरगलिया के पास स्थित उफनाए नाले में एक रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों से भरी बस फंसने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है। बस के बंद होने से बस के अंदर बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस ड्राइवर ने बस को वापस ले जाने की काफी कोशिश की, लेकिन बस ड्राइवर सफल नहीं हो सका।

बताया जा रहा है कि चालक ने बामुश्किल यात्रियों की मदद से नाले से बैक कर बस को वापस सितारगंज की तरफ लेकर गया, तब जाकर सब की सांस में सांस आयी। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पुलिस ने लोगों से नदी नालों के पास जानें से मना किया है। मगर उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं। नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top