Connect with us

कांग्रेस और भाजपा की महिला नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, इन पर हुआ मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड

कांग्रेस और भाजपा की महिला नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, इन पर हुआ मुकदमा दर्ज…


उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस और भाजपा की महिला नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में कांग्रेस की महिला नेत्री गरिमा दसौनी के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने केस दर्ज हुआ है।बताया जा रहा है कि मामले में कांग्रेस नेता दसौनी ने पहले शिकायत की थी हालांकि पुलिस ने उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। इसके अगले दिन भाजपा नेत्री नेहा शर्मा की ओर से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

ये है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर विवाद राजपुर रोड स्थित होटल में हुए फिक्की फ्लो के उद्घाटन समारोह पर शुरू हुआ । आयोजन में भाजपा की कई महिला नेता शामिल हुई। इस दौरान अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश था। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने इसे लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखी। गरिमा दसौनी पर भाजपा महिला नेताओं के प्रति सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर गलत तथ्य प्रचारित करने में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें बाल आयोग , महिला आयोग अध्यक्ष , भाजयुमो की राज्य प्रवक्ता नेहा शर्मा समेत अन्य महिला नेताओं की कार्यक्रम में भागेदारी पर सवाल उठाए ।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

बताया जा रहा है कि इसके बाद सोशल मीडिया पर भाजपा की तरफ से नेहा शर्मा ने पलटवार किया । उन्होंने काउंटर किया कि गरिमा भी कार्यक्रम में अपनी बेटी संग पहुंची थीं। बहस छिड़ी तो दसौनी ने नेहा शर्मा पर होटल की सीसीटीवी फुटेज वायरल कर उनकी निजता के हनन का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी। इसके अगले दिन नेहा ने दसौनी के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top