Connect with us

केदारनाथ दर्शनों के बाद वापस लौटे मुकेश अंबानी, दान किए इतने करोड़…

उत्तराखंड

केदारनाथ दर्शनों के बाद वापस लौटे मुकेश अंबानी, दान किए इतने करोड़…


डोईवाला। देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमेन मुकेश अंबानी केदारनाथ दर्शनों के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के लिए वापस रवाना हुए। अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये दान देने की घोषणा भी की।

अंबानी बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे अपने विशेष विमान से मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से वो सुबह 8 बजे केदारनाथ दर्शनों को हेलीकॉप्टर द्वारा अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ केदारनाथ दर्शनों को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  The Professor and the Madman: A Tale of Murder, Insanity and the Making of the Oxford English Dictionary : [E-Book, PDF]

केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना और दर्शनों के बाद मुकेश अंबानी हेलीकॉप्टर से वापस 12:45 पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। और दोपहर एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान द्वारा मुंबई को रवाना हुए। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। और तमाम खूफिया एजेंसियां अलर्ट रही।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलिन हुए दिवाकर भट्ट, बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कुछ दिन पहले खराब मौसम ने रोकी थी राह

डोईवाला। मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ दर्शनों को उत्तराखंड आए थे। लेकिन खराब मौसम के कारण जॉलीग्रांट से आगे उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका। और उसके बाद अम्बानी बृहस्पतिवार को जॉलीग्रांट पहुंचे। जहां से वो केदारनाथ पहुंचे। और दर्शनों के बाद जॉलीग्रांट से वापस मुंबई रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Un Oso Llamado Paddington | (PDF, EPUB)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top