Connect with us

देहरादून से गुरुग्राम के लिए वोल्वो बसों को नॉनस्टॉप संचालन शुरू, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंड

देहरादून से गुरुग्राम के लिए वोल्वो बसों को नॉनस्टॉप संचालन शुरू, पढ़ें डिटेल्स…


Uttarakhand News: अगर आप दिल्ली से आगे बस का सफर करते है तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून से गुरुग्राम के लिए भी सभी वोल्वो बसों को नॉनस्टॉप संचालन शुरू कर दिया है। इस बस सेवा से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस बस से न सिर्फ लोगों के पैसे बल्कि समय की भी बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुबह 10:00 बजे और रात 10:00 बजे संचालित होने वाली दून गुरुग्राम वोल्वो बस सेवा को भी नॉनस्टॉप कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो अब यह बस यात्रियों को केवल 5 घंटे में उनकी मंजिल तक पहुंचा देगी। पहले यह दोनों ही बसें रुड़की मुजफ्फरनगर से मेरठ गाजियाबाद होकर चल रही थी। लेकिन अब इन बसों को मुजफ्फरनगर, मेरठ बाईपास होते हुए एक्सप्रेस वे से दिल्ली आईएसबीटी से सीधे गुरुग्राम ले जाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि दून से दिल्ली तक 26 वोल्वो बसों का संचालन होता है। जिनमें से 2 गुरुग्राम के लिए चलती है। यात्रियों की मांग के बाद इन दोनों बसों को भी नॉनस्टॉप कर दिया गया है। पहले यह बस दिल्ली आईएसबीटी पर आधा घंटा रुकती थी। लेकिन अब चंद मिनटों के लिए ही रुकेगी। खास बात यह है कि दून से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी और जन शताब्दी एक्सप्रेस में 5 से 6 घंटे का समय लगता है। मगर नॉनस्टॉप वोल्वो बस सेवा में केवल 4 घंटे लग रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top