Connect with us

टिहरी: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक्शन में शासन, अधिकारियों को दिए ये आदेश…

उत्तराखंड

टिहरी: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक्शन में शासन, अधिकारियों को दिए ये आदेश…


Tehri News: जिलाधिकारी टिहरी गढवाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में परिषदीय परीक्षा-2023 के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय परिषदीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

परीक्षा के सफल संपादन हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन परीक्षा केन्द्रों के संबंध में संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्राप्त कर लें। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में विजिट कर निर्धारित मानदण्डों के अनुसार परीक्षा कक्ष चिन्ह्ति करने, फर्नीचर व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, शौचालय आदि सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समयान्तर्गत करवाना सुनिश्चित कर लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी एल.एम. चमोला ने अवगत कराया कि परिषदीय परीक्षा 2023 हेतु इण्टर परीक्षा हेतु 144 मिश्रित परीक्षा केन्द, 06 नवीन परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। वहीं हाईस्कूल परीक्षा हेतु 144 मिश्रित परीक्षा केन्द्र, 01 एकल परीक्षा केन्द्र तथा 07 नवीन परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

इन परीक्षा केन्द्रों में हाईस्कूल एवं इण्टर के 21 हजार 568 बच्चे परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के 10 हजार 110 बच्चे संस्थागत के तथा 107 बच्चे व्यक्तिगत के परीक्षा देंगे। वहीं इण्टर के 11 हजार 17 बच्चे संस्थागत के तथा 334 बच्चे व्यक्तिगत के शामिल हैं। बैठक में एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top