Connect with us

विधानसभा बैकडोर भर्ती: हटाए गए कर्मियों को फिर मिली तैनाती…

उत्तराखंड

विधानसभा बैकडोर भर्ती: हटाए गए कर्मियों को फिर मिली तैनाती…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के बहुचर्चित विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले में सरकार और अध्यक्ष बैकफुट पर आ गए है। बताया जा रहा है कि  विधानसभा सचिवालय से हटाये गए कार्मिकों ने नैनीताल हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद 82 कार्मिक आज से फिर काम पर लौट आये हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट द्वारा बैकडोर भर्ती में हटाए गए कर्मियों को स्टे मिलने के बाद आप इन कर्मियों की विधानसभा में फिर से नियुक्ति होने लगी है। इन कार्मिकों ने शपथ पत्र समेत अन्य कागजात विस सचिवालय में जमा करने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में जाते ही 2016 में नियुक्ति पाने वाले कर्मियों ने राहत लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर हाईकोर्ट ने 130 कार्मिकों को स्टे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…

बताया जा रहा है कि बैक डोर भर्ती में शामिल 82 कर्मियों को दोबारा नियुक्ति दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व विस स्पीकर प्रेमचन्द अग्रवाल के कार्यकाल में बैकडोर से भर्ती हुए 72 कार्मिकों को भी बुधवार को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top