Connect with us

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार का तोहफा, खाते में पहुंची दिवाली से पहले सैलरी…

उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार का तोहफा, खाते में पहुंची दिवाली से पहले सैलरी…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार ने दिवाली पर तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Cabinet Minister Rekha Arya) ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों लाभान्वित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों) का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में भुगतान कर दिया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहनें जो विभाग की रीढ़ हैं, उन्हें अपनी जरूरतें पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी

वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील करते हुए कहा कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराये हैं, वे सभी अपने मोबाइल नंबर को अपने-अपने संबंधित बैंक अकाउंट से लिंक अवश्य करा लें। जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सकेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top