Connect with us

लच्छीवाला वन विभाग की टीम ने तीसरे खैर तस्कर को किया गिरफ्तार…

उत्तराखंड

लच्छीवाला वन विभाग की टीम ने तीसरे खैर तस्कर को किया गिरफ्तार…


डोईवाला। लच्छीवाला वन विभाग की टीम द्वारा तीसरे खैर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। खैर तस्कारी मामले में ये चौथी गिरफ्तारी है। इस मामले में बड़कोट वन रेंज द्वारा भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

शुक्रवार को इस मामले में सद्दाम पुत्र गुलामदीन निवासी गैंडीखाता (गुज्जर बस्ती),ज़िला हरिद्वार को लच्छिवाला वन रेंज की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ़्तार किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है। लच्छीवाला रेज द्वारा यह तीसरी बड़ी गिरफ़्तारी की गयी है। बृहस्पतिवार रात ख़ैर कटान का मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार करने हेतु लच्चीवाला रेंज की टीम दबिश दीं गयी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

अन्य अपराधियों की धर पकड़ हेतु टीम द्वारा दबिश जारी है। टीम में रेंजर घनानन्द उनियाल, वन दरोगा चण्डी उनियाल, गुरमीत सिंह, पंकज रावत, इतेंद्र बर्थवल, अजय यादव वन, दीपेन्द्र असवाल, होशियार सिंह वन दरोग़ा, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top