Connect with us

दर्दनाक हादसाः चमोली में एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दबे, चार की मौत…

उत्तराखंड

दर्दनाक हादसाः चमोली में एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दबे, चार की मौत…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर आ रही है। यहां चमोली जिले में बारिश ने भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि यहां थराली के पेनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेनगढ़ में रात्रि डेढ़ बजे हुए जबरदस्त भूस्खलन और भूधंसाव से तीन मकान दब गये। ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे तीन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, मलबे में पांच लोग दबे गए थे।

बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत रही। टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। बता दें कि गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूस्‍खलन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

मृतकों का नाम :

  • बंचुली देवी
  • घनानंद
  • देवानन्द
  • सुनीता
  • योगेश घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top