Connect with us

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद वापस लौटे पीएम मोदी, सीएम धामी ने की ये भेंट…

उत्तराखंड

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद वापस लौटे पीएम मोदी, सीएम धामी ने की ये भेंट…


देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस लौट गए। मोदी बद्री केदार के दर्शनों और पुननिर्माण कार्यो का जायजा लेने के लिए अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की सुबह तड़के 6:30 पर देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहाँ से वो केदारनाथ को रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शनिवार सुबह 8:30 केदारनाथ से वापस जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से कुछ देर बाद वो विशेष विमान से दिल्ली को रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेताओं ने उन्हें एयरपोर्ट से विदाई दी।

सीएम धामी ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी पीएम मोदी को अपने हाथों से भेंट की।जिसके बाद कुछ खास तरह के जूस व मिठाई भी उनके विमान में रखवाई गई। जिसके बाद मोदी एयरपोर्ट से दिल्ली को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

ये नेता रहे एयरपोर्ट पर मौजूद
देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को विदाई देने वालों में मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल गुरमीत सिंह के अलावा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, अजय भट्ट, विस अध्यक्ष रितु खंडूरी, मधु चौहान, अनिता ममगाईं, कल्पना सैनी, सुनील उनियाल गामा, माला राज लक्ष्मी शाह, रेखा आर्य, खजनदास, चंदन रामदास आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top