Connect with us

Dehradun News: डोईवाला डकैती में सोने व हीरे के जेवरात बरामद एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

उत्तराखंड

Dehradun News: डोईवाला डकैती में सोने व हीरे के जेवरात बरामद एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार


Dehradun News: डोईवाला में बीते 15 अक्टूबर को हुई डकैती मामले में पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी से पुलिस कस्टडी रिमॉण्ड के दौरान उसकी निशादेही पर डकैती में लूटे गये लगभग 12 लाख रूपए के सोने व हीरे के जेवरात बरामद किए गए हैं।
बीते 15 अक्टूबर को शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व0 पूरनचन्द अग्रवाल निवासी घराट रोड गली थाना डोईवाला के घर दिन दहाड़े हुई डकैती के सम्बन्ध में मु0अ0स0-371/22 धारा-395 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

आरोपी तहसीम की निशानदेही पर लूटे गये जेवरात बरामद करने को कोर्ट से आरोपी तहसीम कुरैशी पुत्र वाहिद कुरैशी का 30 घन्टे का पुलिस कस्टडी रिमान्ड प्राप्त किया गया। जिसके बाद पुलिस कस्टडी रिमान्ड प्राप्त कर आरोपी को लेकर पुलिस उसके निवास स्थान खैल मौहल्ला काधंला जिला शामली उ0प्र0 गई। जहां आरोपी की निशानदेही पर डकैती में लूटी गई ज्वैलरी जिसमें 02 बडे हार, 02 सोने के कंगन व 03 जोडी कानों के कुन्डल व 01 टाप्स बरामद कराया किया गया।

आरोपी की पुलिस कस्टडी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डोईवाला में हुई डकैती में एक अन्य वांछित आरोपी रियाज अपने वकील से मिलने हरिद्वार से देहरादून की तरफ आ रहा है। जिस पर पुलिस ने नेपाली फार्म के पास चैकिंग प्रारम्भ की। चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर वाहन से उतरकर वापस भागने लगा। जिसे पुलिस द्वारा पकड़कर पूछताछ करने उस व्यक्ति द्वारा अपना नाम रियाज (58) पुत्र आमिर अहमद वर्ष निवासी शाहबुद्दीनपुर, नियाजुपुरा कोतवाली शहर जनपद मुजफ्फरनगर बताया। जो डोईवाला डकैती में वांछित था।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

आरोपी तहसीम की निशानदेही पर बरामद माल का विवरण: 2. 01 बडा हार सोने का व पैंडेट हीरे का 3. 01 बडा हार सोने व सफेद धातु का व पैंडेंट हीरा जडित 4. 01 बडा कंगन सोने का 5. 01 कंगन सोने का 6. 03 जोडी कानों के कुन्डल 7. 01 टाप्स हीरा जडित पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top