Connect with us

पौड़ीः भीषण अग्निकांड में बुजुर्ग दंपती की मौत, गांव में शोक की लहर…

उत्तराखंड

पौड़ीः भीषण अग्निकांड में बुजुर्ग दंपती की मौत, गांव में शोक की लहर…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां पाबौ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में भीषण आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पहुची दलकल की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं दंपती की मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Green City in the Sun : Ebook Free

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चौकी पाबौ क्षेत्रान्तर्गत थापली में एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। मकान में एक बुजुर्ग दंपती रहती थी। रिपोर्टस की माने तो पाबौ पुलिस चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत माता संग प्रशासन का धन्यवाद करने कलेक्ट्रेट पहुंची प्रियंका

जिसके बाद दोनों शवों को बमुश्किल निकाला गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग दंपति की पहचान बंदूर लाल (90) जोकि और गोदावरी (82) के रुप में हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Seven Mythical Creatures: A Pop-Up Book - Audio Book
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top