Connect with us

उत्तराखंड के राशनकार्ड धारकों को मिलेगा अब फोर्टिफाइड चावल, जानें योजना…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के राशनकार्ड धारकों को मिलेगा अब फोर्टिफाइड चावल, जानें योजना…


उत्तराखंड के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। सरकार द्वारा फ्री राशन से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत रियायती राशन पाने वाले 60 लाख लोगों को अब फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। यह फैसला बच्चों में पोषक तत्वों और महिलाओं में खून की कमी को देखते हुए लिया गया है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के राशन कार्डधारको को एक अप्रैल 2023 से एनएफएसए के तहत सभी कार्ड धारकों को फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार राशन की दुकानों से गेहूं-चावल के रूप में सामान्य अनाज देने के साथ-साथ दूसरे पौष्टिक पदार्थ भी सस्ते दाम पर देने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि सामान्य चावल को फोर्टिफाइड रूप देने के लिए सरकार ने 11 कंपनियों का पैनल तैयार कर लिया है। इसे धरातल पर उतारने की तैयारी है।

बता दें कि आसान भाषा में समझें तो फोर्टिफाइड राइस का मतलब है पोषणयुक्त चावल। इसमें सामान्य चावल में विभिन्न खनिज, प्रोटीन, विटामिन निश्चित मात्रा में मिलाए जाते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के मुताबिक, जब किसी खाने की चीज में अलग से पोषक तत्व शामिल किए जाते हैं तो इन्हें फोर्टिफाइड फूड कहते हैं। ऐसे फूड में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाई जाती है और कुपोषण और एनीमिया जैसी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है। वर्तमान में हरिद्वार एवं यूएसनगर में ही यह योजना लागू है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top