Connect with us

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी सौगात, ये आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी सौगात, ये आदेश जारी…


उत्तराखंड में राज्य सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन कर्मियों और अधिकारियों को मंहगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया है। ये आदेश परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन द्वारा जारी किए गए है। जिससे अब इन कर्मियों और अधिकारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) के कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जिसे अब बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने पिछले महीने राज्य कर्मचारियों के भत्तों को बढ़ाए जाने की मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद 1 अक्टूबर को उत्तराखंड परिवहन निगम के बोर्ड अध्यक्ष ने उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने पर सहमति जता दी थी। जिसके बाद बुधवार को परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top