Connect with us

उत्तराखंडः पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने जारी की अधिसूचना, तीन दिसंबर को होगा मतदान…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने जारी की अधिसूचना, तीन दिसंबर को होगा मतदान…


उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी रण तैयार हो रहा है। राज्य में विभिन्न कारणों से खाली हुए पंचायतों के पदों पर चुनाव तीन दिसंबर को होंगे। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं जिन जिलों की पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं, उससे संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सभी जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों के लिए यह चुनाव हो रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन 21 नवंबर से शुरू होगा। इस चुनाव से सभी जिलों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 4198, ग्राम प्रधान के 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन सदस्यों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

बताया जा रहा है कि राज्य में इन पदों पर चुनाव के लिए 21 व 22 नवंबर को नामांकन होंगे। 23 नवंबर को नामांकन की जांच होगी। 24 नवंबर को नाम वापसी होगी। 25 नवंबर को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए जाएंगे। तीन दिसंबर को मतदान होने के बाद पांच दिसंबर को मतगणना की जाएगी। हालांकि बताया जा रहा है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top