Connect with us

उत्तराखंड में यहां प्रिंसिपल की रोका गया वेतन, 6 शिक्षक निलंबित…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां प्रिंसिपल की रोका गया वेतन, 6 शिक्षक निलंबित…


उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यहां विभाग द्वारा छह शिक्षकों को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला चकराता ब्लॉक से जुड़ा हुआ है। यहां पर स्कूलों से नदारद छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी ने 23 और फिर 25 नवंबर को स्कूलों का निरीक्षण किया था। दोनों दिन छह शिक्षक बिना स्वीकृत अवकाश पर थे। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गबेला के प्रधानाचार्य भी बिना स्वीकृत अवकाश के छुट्टी पर थे। उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि निरिक्षण के दौरान कई शिक्षक गायब मिले थे और स्कूलों पर ताला लटका मिला था। बिना अवकाश स्वीकृत कराए स्कूल नहीं आने वाले प्रावि संबरखेड़ा के शिक्षक शिव कुमार, गुड्डी, उप्रावि संबरखेड़ा के शिक्षक जयपाल, सरदार, प्रावि दौधा की शिक्षक दीपा चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षक मीरा तोमर सहित अन्य को निलंबित कर दिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top