Connect with us

सीएम धामी ने टिहरी में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जानें…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने टिहरी में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जानें…


उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी जिले पहुंचे। सीएम ने अपने दौरे पर जिले को करोड़ो की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में ₹12658.40 लाख की लागत से 29 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कई बड़ी घोषणाएं भी की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को टिहरी जनपद के धनोल्टी विधान सभा के तहत नैनबाग के परोगी गांव में पहुंचे।यहां इन्‍होंने खेल संस्कृति समारोह में विकास गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसका आयोजन अठजूला क्रीडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर धामी ने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने और अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति, परोगी नैनबाग जौनपुर, टिहरी गढ़वाल को इस साल महोत्सव के लिए 2 लाख रुपया देने की घोषणा की। सीएम ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उसमे  ₹2152.68 लाख की 7 योजनाएं और  ₹10505.72 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जिसमें लम्बे समय से मांग की जा रही कांडी पम्पिंग पेयजल योजना भी शामिल है। सभी योजना जिसका शिलान्यास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम धामी ने कहा एनएच 507 लगवाड़ा बांध प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग को परोगी से लिंक करते हुए खरसोन क्यारी तक जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है कि उनको पूर्ण किया जायेगा। राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top