Connect with us

धामी सरकार का बड़ा फैसला, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट बने सूचना आयुक्त…

उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट बने सूचना आयुक्त…


उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे। उनका चयन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर किया गया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

जारी अधिसूचना में लिखा  है कि सूचना का अधिकार अधिनियम , 2005 की धारा 15 की उपधारा ( 3 ) के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों के अधीन राज्यपाल योगेश भट्ट , निवासी -112 , बैंक कालोनी , अजबपुर कला , देहरादून को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर सहर्ष नियुक्त करते हैं ।

यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 15 की उपधारा ( 6 ) के अधीन योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी । यह नियुक्ति उपरोक्त अधिनियम की धारा 16 की उपधारा ( 1 ) एवं कार्मिक , लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय , भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर , 2019 के अनुरूप योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि के लिए या पैसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने तक , इनमें से जो भी पूर्वत्तर हो , के लिए होगी ।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

राज्य सूचना आयुक्त को संदेय वेतन और भत्ते एवं सेवा के अन्य निर्बन्धन और शर्ते कार्मिक , लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर , 2019 के अधीन होगी ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top