Connect with us

उत्तराखंडः स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत में सेना के जवान की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत में सेना के जवान की मौत, मचा कोहराम…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसो का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बड़े हादसे की खबर अब रामनगर से आ रही है। यहां आज सुबह स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत में सेना के जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान परिवार में शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। लेकिन नियती को कुछ ओर ही मंजूर था। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करनपुर इंटर कॉलेज के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां हिमांशु मेहरा (23) वर्षीय पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम करनपुर निवासी ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार बस ने बाइक पर टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक (फौजी) की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि मृतक युवक हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था। इन दिनों वह परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। लेकिन आज सुबह वह हादसे का शिकार हो गया है। हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top