Connect with us

तीन राज्यों में भूकंप से धरती डोली, 33 मिनट में तीन जगह आया भूकंप…

उत्तराखंड

तीन राज्यों में भूकंप से धरती डोली, 33 मिनट में तीन जगह आया भूकंप…


Earthquake: देश में लगातार आ रहे भूकंप के झटके लोगों के दिल में दहशत पैदा कर रहे है। महज 33 मिनट में तीन राज्यों में भूकंप से धरती डोली है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र, हिमाचल और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। तीनों राज्यों में आए इस भूकंप के किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल से लाइलाज रेफर हुए व्यथित राजू का बर्न स्पेशलिस्ट हेल्पिंग हैंड्स में हुआ था ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि सबसे पहले भूकंप रात 11 बजकर 28 मिनट पर मणिपुर के चंदेल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई. इसका केंद्र 93 किलोमीटर की गहराई में था। इसके दो मिनट बाद यानी 11.30 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में धरती हिली। इसकी तीव्रता 2.8 थी।
भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ऐतिहासिक संबोधन

बताया जा रहा है कि इसके बाद देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 आंकी गई. इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इससे कुछ देर पहले म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। इसका केंद्र 95 किलोमीटर की गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी — मुख्यमंत्री धामी बोले, पारदर्शिता हमारी पहचान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top