Connect with us

सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए मुख्य सचिव ने की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए मुख्य सचिव ने की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…


Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं सफाई को लेकर आमजन की भागीदारी हेतु विशेष कदम उठाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों के अंतर्गत सफाई हेतु एक्शन प्लान तैयार कर 100 प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सभी जिलाधिकारियों को इनोवेटिव होने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार के साथ छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी आमजन को दी जाए। उन्होंने स्कूलों को भी इस अभियान में शामिल किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  Les Loups de l'Amiral - LIRE PDF

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके उद्योग से जुड़े लोगों और व्यापारियों को भी शामिल करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के प्रयास किए जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top