Connect with us

वाटर स्पोर्ट्स और ऐस्ट्रॉ विलेज के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश, जानें प्लान…

उत्तराखंड

वाटर स्पोर्ट्स और ऐस्ट्रॉ विलेज के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश, जानें प्लान…


Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग के साथ पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में भावी सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सीएस ने कहा कि चारधा के साथ ही प्रदेश के पर्यटक स्थल इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

सीएस ने कहा कि प्रदेश के शुद्ध वातावरण में ऐस्ट्रॉ विलेज की भी काफी सम्भावनाएं हैं। प्रदेश भर में इसके लिए 5-10 जगहें चिन्हित कर इसे शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स में प्रदेश में अत्यधिक सम्भावनाएं हैं, इस दिशा में भी काम किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

सीएस ने कहा कि प्रदेश में वीकेंड में पूरे सालभर ज़्यादातर पर्यटक दिल्ली NCR से आते हैं, भविष्य में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद जब पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, उसके लिए हमें अभी से तैयारियां शुरू करनी होंगी। सीएस ने अधिकारियों को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार कैटेगरी ‘ए‘ में ऐसी गतिविधियों को रखने के निर्देश दिए, जिन्हें तुरन्त शुरू किया जा सकता है एवं कैटेगरी ‘बी‘ में ऐसे गतिविधियां रखी जाएं, जिन्हें शुरू किए जाने के लिए पहले कई प्रकार के कार्य किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटकों को प्रदेश में होने वाली समस्त पर्यटन गतिविधियों की जानकारी एक जगह मिल सके, इसके लिए पोर्टल को लगातार अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top