Connect with us

जोशीमठ: मारवाड़ी में भू धंसाव की स्थिति का अधिकारियों ने लिया जायजा, लोगों से की ये अपील…

उत्तराखंड

जोशीमठ: मारवाड़ी में भू धंसाव की स्थिति का अधिकारियों ने लिया जायजा, लोगों से की ये अपील…


जोशीमठ। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने जोशीमठ नगर के मारवाड़ी में भू धंसाव की स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रविवार को मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि दरार वाले भवनों में रहना असुरक्षित है। जिन भवनों में दरारें आ गई है उनको खाली किया जाए। प्रशासन द्वारा होटल, होम-स्टे एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्थाएं की गई है। यहां पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

जो लोग किराए पर जाना चाहते है उन लोगों को 4 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से 6 महीने तक सरकार देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में असुरक्षित भवनों में ना रहें। निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top