Connect with us

15 महार रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर सीएम ने इन्हें किया सम्मानित…

उत्तराखंड

15 महार रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर सीएम ने इन्हें किया सम्मानित…


Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में 15 महार रेजिमेंट के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाल्यकाल में जब वे अपने पिताजी से महार रेजिमेंट के सैनिकों की शौर्य गाथाओं को सुनते थे तो मन में उत्साह व उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें आप सभी वीर सैनिकों से मुलाकात का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर महार रेजिमेंट विविधता में एकता की भावना का बोध कराती है।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

वहीं इसका प्रत्येक सैनिक भारत की महान संस्कृति व गौरवशाली सैन्य परंपरा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है। इस अवसर पर पूर्व सैन्य अधिकारी सु.मे. प्रद्युम्न सिंह, आ. कै. सूरज मणि, ओम नारायण, रोशन लाल, केदार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top