Connect with us

एक फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंड

एक फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, पढ़ें डिटेल्स…


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ये परीक्षाएं कल से यानी एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी। वहीं इस बार बोर्ड एग्जाम का पैर्टन बदल गया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नए पैर्टन की जानकारी दी है और सैंपल पेपर अपलोड किए है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक फरवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

वहीं बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। इस बार बोर्ड एग्जाम के पैर्टन में बदलाव किया गया है। जिसके लिए छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। विद्यार्थी इन सैंपल पेपर को देख अपनी तैयारी कर सकते है। इससे उन्हें पेपर समझने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top