Connect with us

उपनल कर्मचारियों को लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की बड़ी घोषणा, मिलेगा इतना अनुदान…

उत्तराखंड

उपनल कर्मचारियों को लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की बड़ी घोषणा, मिलेगा इतना अनुदान…


Uttarakhand News: उपनल कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के देहरादून जिला कार्यकारिणी का तृतीय अधिवेशन 2023 के कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने किसी भी उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को 1 लाख रूपये मृतक के परिवार को देने की घोषणा की।

मंत्री जोशी ने कहा उपनल कर्मचारी उत्तराखंड के प्रत्येक विभाग में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार का दायित्व है कि कर्मचारियों की समस्या को सुने और उनकी समस्या का समाधान करें इस दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों ने मांग पत्र के माध्यम से अपनी विभिन्न समस्याओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखी। मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारियों की सभी मांगों को शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Nothing Is True and Everything Is Possible: The Surreal Heart of the New Russia - Read Online

उन्होंने कहा उपनल द्वारा प्रायोजन हेतु ऑनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था से दूरदराज के अभ्यार्थी मोबाईल, लैपटॉप या साईबर कैफे के माध्यम से घर से ही उपनल की वैबसाइट पर प्रायोजन हेतु पंजीकरण करवा रहे है जिससे उपनल द्वारा प्रायोजन हेतु पारदर्शिता लायी गयी है। वहीं मंत्री ने कहा वर्तमान में उपनल द्वारा 24000 अभ्यार्थियों का प्रायोजन किया जा चुका है, देश में जितने भी कारपोरेशन संचालित हैं उनमें से उत्तराखण्ड एक छोटा प्रदेश होते हुए भी प्रायोजन हेतु उपनल दूसरे स्थान पर है, जो कि एक बहुत ही गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  Cinderella Dressed in Yellow - Free Epub

उन्होंने कहा कल्याणकारी योजनाओं में व्यय पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं में सी०एस०आर० मद द्वारा वर्तमान तक लगभग रू0 56 लाख व्यय किये जा चुके हैं हाल ही में जोशीमठ आपदा से निपटने के लिए उपनल द्वारा मुख्यमन्त्री राहत कोष में 11 लाख रूपये दान दिये गये। मंत्री ने कहा वर्तमान में उपनल कर्मचारियों के बीजक उपनल की वैबसाईट द्वारा पोर्टल के माध्यम से दर्शाया जा रहे हैं, जिससे उपनल कर्मचारियों के बीजक बनाने में गति आई है एवं मानदेय का भुगतान ठीक समय पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा उपनल द्वारा प्रत्येक कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन के उपरान्त इनसे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उपनल कर्मचारियों को ससमय पर दिया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभापति विजयराम खकरियाल, उपनल महासंघ प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामन्त्री विनय प्रसाद,महेश भट्ट, मनोज सेमवाल, उपाध्यक्ष राकेश राणा, कोषाध्यक्ष गरिमा डोभाल, सचिव नरेश शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top