Connect with us

95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत के नाम रहे दो खिताब, इन्हें मिला ऑस्कर अवार्ड…

उत्तराखंड

95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत के नाम रहे दो खिताब, इन्हें मिला ऑस्कर अवार्ड…


Oscar Award 2023: 95वें अकादमी पुरस्कारों में एक बार फिर भारत ने अपना लोहा मनवाया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इसके साथ ही कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता निर्देशकों में इससे खुशी की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। भारत की ओर से आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने इतिहास रचते हुए, इस बार दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। हालांकि तीसरी फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स को सिर्फ नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा। बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  Rendez-vous avec la mort | [EPUB]

भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स

इस फिल्म ने भारत के साल 2023 का पहला ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म हाथियों पर आधारित है। इस कहानी में भावना, प्यार और देखरेख करने वालों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर अपना कमाल दिखा चुकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को भी नॉमिनेट किया गया था, जिसने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किया है। इस गाने ने पहले भी अपने नाम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड किया था और अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

नाटू-नाटू की खास बात

बताया जा रहा है कि साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान ‘ऑस्कर 2023’ अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने में सॉन्ग के साथ-साथ डांस भी काफी कुछ कहता है, इस गाने में दिखाई गई कहानी लोगों को इंस्पायर करती है। नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी हैं।  इस गाने ने पहले भी अपने नाम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड किया था और अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Îngerul mecanic : Portal literar
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top