Connect with us

उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा बजट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा बजट…


उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री आज करीब 79 हजार करोड़ का बजट पेश करेंगे। ये सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

रिपोर्ट्स की माने तो बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया है। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top