Connect with us

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट…


Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख हैं। प्रदेश के कई जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। साथ ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है तो वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने बारिश- ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Les cuivres de cuisine : (EPUB, PDF)

मिली जानकारी के अनुसार  उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात के आसार हैं, कुछ स्थानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने बारिश- ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Vitesse et Politique | Livre Gratuit ePub

वहीं बताया जा रहा है कि मसूरी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  कई इलाकों में ओलावृष्टि के कारण ओलों की सफेद चादर बिछी दिख रही है। वहीं ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं। प्रदेश में मार्च फरवरी से भी ठंडा हो गया है। जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  Freddie Mercury: La biografía definitiva : (E-Book)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top